रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के एक दिव्यांग बच्चे ने क्रिकेट के भगवान कहे

जाने वाले सचिन तेंडुलकर को अपनी क्रिकेट का कायल बना दिया है। दिव्यांग बच्चे को क्रिकेट खेलता

देख सचिन तेंडुलकर खुद की भावनाएं व्यक्त करने से नहीं रोक पाए। साल 2020 के पहले ही दिन

सचिन ने दिव्यांग बच्चे का वीडियो ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया

में तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सचिन तेंडुलकर ने दंतेवाड़ा के आदिवासी दिव्यांग बच्चे मड्डा राम का क्रिकेट खेलता वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट

किया है। सचिन ने लिखा है कि ‘साल 2020 की शुरुआत इस बच्चे के क्रिकेट खेलते प्रेरणात्मक वीडियो से

कीजिए, यह मेरे दिल को छू गया, आपके दिल को भी छू जाएगा।’

 

सचिन के इस पोस्ट के तुरंत बाद ही इसपर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं।

10 लाख से अधिक लोगों ने किया पसंद

सचिन तेंडुलकर ने अपने ट्वीटर हैंडल से बीते 1 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मड्डा राम का वीडियो पोस्ट किया है।

See also  कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम हुए सख्त, बोले- विजिबल पुलिसिंग आए नजर, आंकड़े नहीं ठोस कार्रवाई हो

इस वीडियो को 2 जनवरी की सुबह तक 4 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा वीडियो पर

10 लाख लोगों ने इसे लाइक व कई हजार कमेंट भी मिले हैं। कैलेंडर फोटो शूट के लिए मशहूर फोटो ग्राफर अतुल

कासबेकर ने इसपर सचिन से कहा कि, चलिए इस मास्टर से मिलते हैं, तस्वीरें मैं खींच लूंगा।

 

कौन है मड्‌डा राम?

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य जिले दंतेवाड़ा में कटेकल्याण विकासखंड है। इसी विकासखंड के

बेंगलुर पंचायत में मड्डा राम का घर है। कक्षा 7वीं के छात्र मड्डा राम अक्सर दोस्तों के साथ स्कूल के मैदान में क्रिकेट

खेलता है। मड्डा राम को उसके दोस्तों का भी पूरा साथ मिलता है, बीते दिसंबर महीने में उसका क्रिकेट खेलता वीडियो

बनाया गया था, जो सोशल मीडिया में वायरल होते होते सचिन तेंडुलकर तक पहुंच गया। मड्‌डा के पिता डोमा राम

किसान हैं, गांव में एक छोटी सी झोपड़ी में यह आदिवासी परिवार रहता है।

See also  नूतन स्टील में टैक्स चोरी, स्टेट जीएसटी की टीम ने प्लांट और ऑफिस में मारा छापा, करोड़ों की गड़बड़ियां आई सामने

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।