ग्वालियर एयरफोर्स के अधिकारियों ने की पुष्टि

भोपाल। बैतूल से ग्वालियर जा रहे विस्फोटक से भरा एक टैंकर को भोपाल के मिसरौद थाने के पुलिस ने शनिवार को जांच के दौरान पकड़ लिया। टैंकर में 44 कंटेनर लदे थे, जिसमें विस्फोटक भरा हुआ था। इसमें ऑन एयरफोर्स ड्यूटी लिखा हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाए जाने पर टैंकर को पकड़ लिया था। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था।

 

मिसरौद पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू की और ग्वालियर एयरफोर्स के अधिकारियों से पकड़े गए टैंकर के बारे में जानकारी हासिल की। इस पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि उक्त टैंकर एयरफोर्स का ही है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैतूल से चार-पांच टैंकर ग्वालियर के लिए निकले थे। इनमें से एक टैंकर इनसे पीछे हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  PM2.5 प्रदूषण से सर्दियों में बढ़ रहा दिल का दौरा

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।