प्रदेश के राजनांदगांव व सुकमा जिला ने भी टॉप फाइव में बनाया स्थान

रायपुर। वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला प्रथम स्थान पर है। वहीं राजनांदगांव जिला तीसरे और सुकमा जिला पांचवें स्थान पर है। नीति आयोग की ओर से नवंबर 2019 के लिए जारी डेल्टा रेंकिंग में नारायणपुर सहित छत्तीसगढ़ के तीन जिले टॉप पांच जिलों में शामिल हैं।

 

नीति आयोग की डेल्टा रेंकिंग में नारायणपुर के साथ राजनांदगांव और सुकमा ने टॉप फाइव में स्थान हासिल किया है। इन जिलों का ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिग सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को रोजगार से जोडऩे जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों में प्रदर्शन बेहतर रहा है। इन जिलों में स्व सहायता समूहों के सदस्यों और युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनके कौशल वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया है। साथ ही उन्हें आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई है।

See also  Indigo फ्लाइट रद्द, ट्रेन तैयार… 37 ट्रेनों में बढ़ाए गए 116 कोच, रेलवे ने किया ऐलान

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।