प्रतिभाओं की तलाश और प्लेटफार्म देना युवा महोत्सव का मकसद : पटेल

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 से 14 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उइके करेंगी। शुभारंभ समारोह दोपहर 12 बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियां शामिल होंगे।

 

खेल मंत्री उमेश पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश से करीब 7000 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनके लिए 32 विभिन्न स्थलों पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस महोत्सव का मकसद प्रतिभाओं को सबके सामने लाना। कानून व्यवस्था के लोए तकरीबन 3000 से अधिक जवान तैनात किये गये हैं। वहीं प्रतिभागियों के आने-जाने के लिए 195 बसों की व्यवस्था की गई है। युवा महोत्सव में युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 10 स्थान पर निर्धारित किए गए है। इनमें से तीन मंच साइंस कॉलेज मैदान में बनाया गया है।

See also  बैंक मैनेजर ने ग्राहकों की kyc का उपयोग कर की करोड़ों की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

 

इसके अलावा खेल संचालनालय के ऊपरी मंजिल स्थित हॉल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के तीनों हॉल, विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का प्रेक्षागृह एवं खेल मैदान में आयोजित होगी। युवा महोत्सव में युवाओं के लिए 37 विधाओं में 821 विविध कार्यक्रम होंगे। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक लोक-नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध, तत्कालिक भाषण, छत्तीसगढ़ी परिधानों पर आधारित फैंशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

ये होंगे कार्यक्रम

  •  युवा महोत्सव के दौरान खो-खो, कब्बड्डी के अलावा ग्रामीण पृष्ठभूमि के परम्परागत खेल भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़-चाल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
  • महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता होगी।
  • महोत्सव में सितार, बांसुरी, गिटार, तबला, वीणा, हारमोनियम, मृदंगम वादन की प्रतियोगिता होगी।
  • प्रदेश में हुए विकास कार्योंं की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
  • प्रदर्शनी स्थल पर संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों के संबंध में प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।
  • युवाओं के रोजगार संबंधी मार्गदर्शन के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा विशेष स्टॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए मार्गदर्शन की व्यवस्था रहेगी।
  • मुख्य मंच के बगल में मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।
  • मीडिया सेंटर के बगल में ही पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इसी के नजदीक ही आपात चिकित्सा केंद्र होगा जहां चिकित्सकों का दल तैनात रहेगा।
    सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम भी यहां मनाया गया है।
See also  CG News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आज से शुरू, देशभर के पदाधिकारी होंगे शामिल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।