नई दिल्ली। अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारत में 56 अधिकारियों को निकाल दिया है। इनमें से 8 सीनियर मैनेजमेंट में थे। खबर के मुताबिक वॉलमार्ट (इंडिया) के प्रेसिडेंट और सीईओ कृष अय्यर ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भारत में कारोबार की रिस्ट्रक्चरिंग की वजह से छंटनी की गई है।

वॉलमार्ट होलसेल स्टोर की बजाय ई-कॉमर्स बिजनेस पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 2018 में फ्लिपकार्ट की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। यह ई-कॉमर्स में दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डील है। वॉलमार्ट भारत में 28 होलसेल स्टोर के जरिए छोटे कारोबारियों को माल बेचती है, लेकिन ज्यादा विस्तार नहीं कर पाई, इसलिए ई-कॉमर्स पर जोर दे रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट अब नए होलसेल स्टोर खोलने में भी तेजी नहीं दिखाएगी। इसकी बजाय बिजनेस-टू-बिजनेस और रिटेल ई-कॉमर्स के जरिए बिक्री बढ़ाने पर ध्यान देगी। भारत में वॉलमार्ट के 5,300 कर्मचारी हैं, इनमें से करीब 600 हेड ऑफिस में हैं।

See also  MP में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे CM भूपेश बघेल, CM अशोक गहलोत और CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के 4 मंत्री व 3 विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।