युवाओं ने दी कई शास्त्रीय रागों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गिटार वादन और सितार वादन प्रतियोगिता हुई।

युवा कलाकारों ने दोनों वाद्ययंत्रों में अलग-अलग रागों पर तान छेड़ते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

युवाओं ने राग भैरव, राग पूर्वी, राग आशावरी, राग जोग, राग भैरवी और पूरिया धनाश्री सहित अनेक रागों पर आधारित मनमोहक

प्रस्तुतियां दी। गिटार वादन में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में रायपुर जिले के प्रतिभागी को प्रथम, बिलासपुर को द्वितीय और दुर्ग जिले को तृतीय पुरस्कार मिला।

वहीं सितार वादन में रायपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के युवाओं ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सितार वादन में धमतरी जिला को प्रथम, कोरिया को द्वितीय तथा गिटार वादन में कोरबा जिला को पहला स्थान मिला।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरोना इफेक्ट: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की टली शादी, दिसंबर में लेंगे फेरे

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।