मुंबई। देश का मोस्ट वांटेड आतंकी डॉ जलीस अंसारी उर्फ ‘डॉक्टर बम’ पेरोल के दौरान गायब हो गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने उसकी तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अंसारी बीते 90 के शुरूआती दशक से अब तक 50 से ज्यादा जगहों पर बम धमाका करने का आरोपी है।

फिलहाल अंसारी अजमेर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पेरोल मिलने के बाद वह मुंबई स्थित अपने परिवार से मिलने आया हुआ था। उसे शुक्रवार सुबह जेल में अपनी आमद दर्ज कराना थी।

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी :

‘डॉक्टर बम’ के नाम से मशहूर जलीस अंसारी पेरोल के दौरान अपने मुंबई स्थित परिवार के साथ था। गुरुवार को मोमीनपाड़ा में रहने वाले उसके परिवार के सदस्य अगरीपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे और अंसारी के गायब होने की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह सुबह 5 बजे की नमाज के लिए घर से निकल गया था लेकिन उसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौटा। जब वह कई घंटों तक घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने अंसारी को कॉल किया लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा था।

See also  President's Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबिकापुर दौरा, 8 महीने में दूसरी बार आईं छत्तीसगढ़, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हो रहीं शामिल, देखें लाईव...

इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद अंसारी को लेकर पुलिस कंट्रोल रुम में SOS अलर्ट भेजा गया और यही अलर्ट महाराष्ट्र ATS को भी भेजा गया है। इसके बाद उसकी तलाश में बड़ा सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।