टीआरपी न्यूज। आज कम उम्र में शादी जी का जंजाल बनती जा रही है। अगर पत्नी खूबसूरत हो और पति उसके चरित्र पर शक करने लगे तो मामला इतना खौफनाक हो जाता है। कि उसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ सकती है।

हत्या के कई मामलों में चरित्र पर शक का मामला ही सामने आता रहा है। ऐसे ही एक मामला हरियाणा की पंचकूला में सामने आया जिसमें शकी पति ने मोबाइल चार्जर से पहले तो पत्नी का गला घोंट दिया फिर अपनी भी जान दे दी।

दरअसल हरियाणा पंचकूला के राजीव कालोनी सेक्टर-17 में एक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक मेरठ निवासी फैजान था। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पत्नी शब्बा खैर के चरित्र पर शक करता था।

पुलिस के मुताबिक, मेरठ निवासी फैजान अपनी पत्नी शब्बा खैर के साथ काफी समय से झुग्गी नंबर 1588 में रह रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। दोनों में इसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ।

See also  RR vs GT : जयपुर के मैदान पर आज राजस्थान और गुजरात के बीच जंग, वैभव-यशस्वी के सामने रबाडा-राशिद की चुनौती, जानें हेड टू हेड आंकड़े…

तैश में आकर फैजान ने मोबाइल चार्जर की लीड से पत्नी को गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद वहां से निकल गया। अपनी पत्नी की हत्या के बाद फैजान ने अपनी जान देने का पक्का इरादा कर लिया था। यही वजह थी कि वह सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन का इंतजार करने लगा।

करीब 10:30 बजे लखनऊ से चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस ट्रैक पर आ रही थी। ट्रेन जैसे ही सुंदर नगर रेलवे लाइन के पास पहुंची तो गति धीमी हो गई। ड्राइवर ने ट्रैक पर युवक को खड़े देखा तो हॉर्न बजाते हुए ब्रेक लगा दिए। जब तक ट्रेन युवक के पास पहुंची तो उसकी स्पीड बेहद कम हो गई। यह देख फैजान दूसरे ट्रैक पर चला गया।

इसके बाद जैसे ही ट्रेन की स्पीड बढ़ी तो फैजान दौड़ते हुए आया और ट्रेन के आगे कूद गया। इस बार ड्राइवर भी कुछ न कर सका। पैर कटने के कारण फैजान के शरीर से खून बहने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

See also  कोयला चोरी के वायरल वीडियो की जांच के आदेश के बाद कोरबा SP एक्शन में, 2 थानेदारों को किया लाइन अटैच

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।