पटना। जनता दल यूनाइडेट के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी के बाद पार्टी ने दोनों नेताओं को बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

बता दें कि प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे। हाल ही में प्रशांत किशोर के बयान पर नीतीश कुमार ने नाराजगी भी जताई थी।

उन्होंने कहा था कि अगर प्रशांत किशोर को कोई समस्या है तो उन्हें पार्टी फोरम पर इसे रखना चाहिए न कि सार्वजनिक रुप से इस पर बात करना चाहिए।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि प्रशांत किशोर को भाजपा नेता अमित शाह के कहने पर ही जेडीयू में शामिल किया गया था। हालांकि सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

दोनों ही नेता पार्टी लाइन से बाहर जाकर लगातार बयान दे रहे थे। इसे ही लेकर उन्हें पार्टी से बर्खास्त किए जाने की बात सामने आ रही है।

See also  कोरोना: रायपुर के तेलीबांधा का श्याम नगर सील,पांच लोग मिले संक्रमित

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।