नई दिल्ली। चीन के वुहान सिटी से 323 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान रविवार को भारत पहुंचा, लेकिन चीन में मौजूद 6 भारतीय को वापस नहीं लाया जा सका। तेज बुखार से पीडि़त होने के कारण 6 भारतीयों को भारत लाने की इजाजत नहीं मिली। ये सभी वुहान सिटी में फंसे हैं।

बता दें कोरोना वायरस से वुहान सिटी सबसे ज्यादा प्रभावित है। बचाव दल के अफसरों ने बताया कि छह भारतीय एयर इंडिया के विशेष उड़ान में नहीं जा सके, क्योंकि उन्हें तेज बुखार है और इसका टेस्ट करने के बाद चीनी अफसरों ने उन्हें भारत आने से रोक दिया। ये सभी चीन में पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। इन सभी छह छात्रों को अब कई टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है कि क्या उन्हें कोरोना वायरस का इनफेक्शन है या नहीं।

आपको बता दें चीन में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। हजारों लोगों में वायरस के लक्षण पॉजिटिव पाए गए हैं।

See also  पूर्व विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- मैं 11 लाख करोड़ रुपये देकर सरकार को 3 साल के लिए लीज पर लेने को तैयार हूं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।