टीआरपी डेस्क। हॉलीवुड की पॉप्युलर स्टार पामेला एंडरसन ने 20 जनवरी को प्रड्यूसर जॉन पीटर्स से शादी की थी, जो किसी जमाने में हेयरड्रेसर रहे थे। यह शादी एक बेहद निजी समारोह में हुई थी। दिलचस्प बात यह थी कि पामेला की यह पांचवी शादी थी। लेकिन शादी के 12 दिन बाद ही दोनों पामेला और जॉन अलग हो गए।

ब्रेक लेना चाहती थीं , इसलिए हुईं अलग :

द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व ‘बेवॉच’ स्टार यानी पामेला ब्रेक लेना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने जॉन पीटर्स के साथ 12 दिन पहले हुई शादी को तोड़ दिया।

पामेला ने कहा कि उनके और जॉन के यूनियन को लोगों का जो प्यार मिला उससे वह बहुत खुश हैं। लेकिन अब उन दोनों ने यह जानने के लिए कि उन्हें एक-दूसरे से और इस जिंदगी से क्या चाहिए, कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। इसमें उन्हें फैन्स का पूरा सपॉर्ट चाहिए।

See also  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए तहसीलदार, अजय चंद्राकर की तहसीलदारों को दो टूक, बोले- देखें लक्ष्मण रेखा किसने लांघी

जॉन से पहले  कर चुकी हैं 4 शादियां :

बता दें कि जॉन पीटर्स से पहले पामेला एंडरसन की 4 शादियां हो चुकी हैं। 52 वर्षीय पामेला ने पहली शादी अमेरिकन म्यूजिशयन टॉमी ली से की थी। शादी के तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद पामेला ने किड रॉक से शादी की।

रॉक से भी शादी टूट गई तो उन्होंने फिल्म प्रड्यूसर रिक सोलोमन से शादी कर ली। बाद में उनका सोलोमन से भी तलाक हुआ था। पर फिर पैचअप कर लिया था। लेकिन वह पैचअप भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

पामेला और उनकी 4 शादियों की कहानी :

पामेला की पहली शादी अमेरिकन म्यूजिशयन टॉमी ली से हुई थी। शादी के तीन साल बाद अलग होने के बाद पामेला ने किड रॉक से शादी। जब रॉक से भी शादी टूट गई तो उन्होंने फिल्म प्रड्यूसर रिक सोलोमन ने शादी कर ली।

सोलोमन से उन्होंने बाद में तलाक भी ले लिया था, पर फिर दोबारा शादी कर ली। पामेला अपनी प्रफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। सोलोमन से अलग होने के बाद वह फ्रेंच सॉकर स्टार आदिल रामी से प्यार करने लगी थीं। वह आदिल के साथ फ्रांस में ही रहने लगी थीं।

See also  Fake EWS Certificate : BJP नेता की भतीजी समेत 3 छात्राओं ने जमा किया फर्जी EWS Certificate, MBBS में लिया था दाखिला…

‘बिग बॉस’ में आ चुकी हैं नजर :

 

हॉलीवुड के अलावा पामेला इंडिया में भी काफी पॉप्युलर हैं। ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में पामेला सिर्फ चंद दिन ही रही थीं, लेकिन उनकी वजह से शो को अच्छी-खासी टीआरपी मिली थी।

पामेला ‘बिग बॉस 4’ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट में से एक थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पामेला घर में सिर्फ 4 दिन रही थीं और उसके लिए उन्हें करीब 2 करोड़ ऑफर किए गए थे।

कुछ ऐसा ही अब पामेला की हालिया शादी में हुआ है। 20 जनवरी को जॉन पीटर्स से शादी की और अब दोनों अलग हो गए हैं। पामेला ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उस वक्त वह शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में से एक थीं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  रॉकी और रानी फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो, एक साथ दिखे आलिया, करण और रणवीर सिंह