नई दिल्ली। चीन से निकला कोरोना वायरस अब भारत समेत अन्य मुल्कों में भी पैर पसारता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस का खौफ इस कदर है कि कई देशों ने चीन के लिए उड़ानें रद्द कर दी है।

इसके साथ ही भारत और अन्य कई देश चीन में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करा कर निकालने में जुटे हैं। इसके साथ ही चीन से भारत पहुंचे 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए है।

जिसके चलते उनको आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन मामलों की पुष्टि होने के बाद केरल सरकार ने सोमवार को कोरोनावायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार मेडिकल जांच में चीन से लौटे लोगों में से 5 में सर्दी, जुकाम और खांसी के लक्षण दिखाई दिए। जिसके चलते उनको तुरंत दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें कि पहले चीन से स्वदेश लौटे 247 लोगों को गुरुग्राम के मानेसर हॉस्पिटल में रखा गया था। जबकि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद इन 5 लोगों को दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार इन लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

See also  7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खड़गे, इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना, सामने होगी ये बड़ी चुनौती

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।