अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमई में बारिश से बचने जिस ट्रक के नीचे मजदूर छिपे थे, वह एक अन्य मजदूर की लापरवाही से आगे बढ़ गया। कुचलने से दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक चाबी को ट्रक में ही लगाकर भोजन करने चला गया था। उसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

गन्ना लोड करने आए थे मजदूर :

ग्राम सेमई निवासी बृहस्पति पति रामचंद कंवर (30), परवतिया पति मुन्ना कंवर (37) के अलावा रामचंदर, शिवपाल, शिवधारी, मटूकधारी, सदन,बदन,दशमेत गांव के ही गन्ना उत्पादक किसान गेलथु के खेत मे खड़े ट्रक में गन्ना लोड करने गए थे। गन्ना परिवहन के लिए उक्त ट्रक शक्कर कारखाने से कथित रूप से अनुबंधित है।

अचानक तेज बारिश :

अचानक तेज बारिश हुई तो रामचंदर, शिवधारी, शिवपाल ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 4676 के केबिन में घुस गये। सदन,दशमेत ,बृहस्पति, परवतिया ट्रक के नीचे एवं मटूकधारी,बदन नजदीक के बांस के झुरमुट के छांव में चले गए।

See also  नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर महीने 1 तारीख को मिलेगा वेतन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।