रायपुर। राजधानी में गुरुवार सुबह से मौसम में आए बदलाव से रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई, साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। अगले 48 घंटे तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

बता दें कि उत्‍तर भारत के पहाड़ी राज्‍य जैसे उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी अभी रुकी हुई है, इसके चलते शीतलहर में राहत है लेकिन अन्‍य राज्‍यों के लिए अभी बारिश मुसीबत बन सकती है।

मौसम के विशेषज्ञों ने 6 फरवरी को पूर्वोत्‍तर और मध्‍य भारत के राज्‍यों में भारी बारिश सहित आंधी, ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस बेमौसम बारिश से इन राज्‍यों के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं।

इनके अलावा कुछ शहरों में बारिश तो होगी लेकिन हल्‍की रहेगी। आइये जानें देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। ओड़िशा और झारखंड में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

See also  Valentine Week List 2024 : गुलाब की खुशबू के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, जानें पूरा शेड्यूल

स्काइमेट वेदर के विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के नए सिस्टमों का प्रभाव अगले 24 घंटों तक कायम रहेगा। इसके परिणामस्‍वरूप पूर्वी मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के कई जगहों पर अच्छी बारिश बारिश हो सकती है। इन राज्‍यों में कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।

इसके अलावा, राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, गुजरात और उत्तर कोंकण और गोवा के साथ-साथ उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आएगी। इसका मतलब यह है कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: अगले 3 दिनों में कमजोर पड़ेगी शीतलहर, थोड़ी राहत की उम्मीद

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।