सीएम केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट, महिलाओं से की अपील :

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे करीब 44% वोटिंग होने की सूचना है। शाहीन बाग इलाके में भी पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने के लिए उमड़े। यहां 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। प्रचार के दौरान धरने पर काफी बयानबाजी भी हुई थी।

केजरीवाल ने परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में बने बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे बेटे ने भी पहली बार वोट डाला। इससे पहले महिलाओं से वोटिंग की खास अपील की।

दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है।

See also  बढ़ते विवाद और तनाव के बीच ठंडे पड़े चीन के तेवर, सामने आया बयान- 'सीमा पर हालात स्थिर और नियंत्रण में'

हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं।

वोटिंग प्रतिशत :

समय                कितनी वोटिंग
3 बजे                44%
2 बजे                 28%
1 बजे               17.39%
12 बजे             15.47%
11 बजे              11%
10 बजे              4.33%

केजरीवाल की महिलाओं से अपील- वोट डालने से पहले घर के पुरुषों से चर्चा करें, स्मृति बोलीं- महिलाएं इतनी कमजोर नहीं :

केजरीवाल ने परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में मतदान किया।

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर महिलाओं से वोट डालने की खास अपील की। उन्होंने कहा- आप (महिलाएं) घर से पुरुषों को भी मतदान के लिए ले जाएं और पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।

See also  यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बस से नीचे उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौके पर ही मौत

इस पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्या महिलाएं इतनी सक्षम नहीं हैं कि वे स्वयं निर्धारित न कर सकें कि किसे वोट देना है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।