नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से 2196 मतों से जीत दर्ज कर ली है। हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। वे 10 राउंड तक पीछे रहे और 11वें राउंड के बाद बढ़त हासिल कर सके। 11वें राउंड में लगभग 800 वोटों से आगे हुए फिर 12वें राउंड में 2196 वोट की बढ़त हासिल की।

उनका मुकाबला भाजपा के रवि नेगी से रहा। उनके सामने कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। बताते चलें कि 2015 में पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया ने 75,477 वोट हासिल कर भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 28,761 वोटों से हराया था। कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,260 वोट मिले थे।

जीत हासिल करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के लोगों ने काम करने वाली सरकार चुनीं।

See also  LAC पर चीन की निकलेगी हेकड़ी , वैश्विक मंच पर भारत बोला-कोरोना कैसे फैला इसकी जांच जरूरी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।