रायपुर। बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल सभी 6 जवानों का राजधानी के नारायणा और बालाजी अस्पताल में इलाज जारी है। नारायणा अस्पताल में भर्ती पांच में से 2 जवानों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका ने बताया कि कल रात 5 जवानों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर उनका आपरेशन किया गया।

5 जवानों में से 3 जवान अब खतरे से बाहर हैं और 2 जवानों की स्थिति अभी गंभीर है, जिनमें से 1 को वेंटिलेटर में रखा गया है। उनकी हालत अभी नाजुक है। दोनों गंभीर जवानों में एक को चैस्ट इंजरी और एक के लिवर में इंजरी आई है। उनका इलाज जारी है। अभी कुछ कह नहीं सकते। उम्मीद है वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

आपको बता दें सोमवार को बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, जहां नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 1 नक्सली को मार गिराया था। वहीं गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि डिप्टी कमांडर सहित 6 जवान घायल हो गए थे।

See also  CBSE 10th, 12th Practical Exam Dates 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित, चेक करें शेड्यूल

घायल जवानों को इलाज के लिए कल रात एयर लिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया था। मंगलवार सुबह माना स्थित चौथी बटालियन में दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।