रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय फर्स्ट इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट स्पोर्ट्स फेस्ट 2020 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट पर महाविद्यालय विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट फुटबॉल बास्केटबॉल, वॉलीवाल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

इसमें छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉस्केटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज समेत सभी प्रतियोगिता खेलों में कलिंगा विश्वविद्यालय की टीम चैंपियन बनी।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को कलिंगा विश्वविद्यालय का अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, कुलपति डॉ. आर. श्रीधर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कलिंगा विश्वविद्यालय फर्स्ट इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2020 के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी संजीव यादव तथा शिक्षा रानी साहू, विभिन्न खेल समिति के संयोजक सदस्य, अध्यापक व विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने प्रमुख रूप से योगदान दिया।

See also  चुनाव आयोग का फैसला- बिहार के साथ ही होंगे 65 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।