नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में दिल्ली के हुनर हाट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर विविधता का रंग देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वहां पर विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए। पीएम मोदी आगे कहा कि मैंने खुद बिहार के लिट्टी चोखे का इस हाट में आनंद लिया।

काम्या कार्तिकेयन ने 12 साल की उम्र में माउंट एकांकागुआ फतेह किया

मैं आपके साथ बारह साल की बेटी काम्या कार्तिकेयन की उपलब्धि की चर्चा जरुर करना चाहूंगा। काम्या ने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही माउंट एकांकागुआ को फ़तेह करने का कारनामा कर दिखाया है। ये दक्षिण अमेरिका में ANDES पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। जो करीब 7,000 मीटर ऊंची है।

लद्दाख़ की खूबसूरत वादियां, एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी

31 जनवरी 2020 को लद्दाख़ की खूबसूरत वादियां, एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी। लेह के कुशोक बाकुला रिम्पोची एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान ने जब उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10% इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया था। हमारा नया भारत अब पुरानी अप्रोच के साथ चलने को तैयार नहीं है। खासतौर पर न्यू इंडिया की हमारी बहनें और माताएं तो आगे बढ़कर उन चुनौतियों को अपने हाथों में ले रही हैं।

See also  Murder of Trader : दिल दहला देने वाली वारदात! सराफा कारोबारी को घर से घसीट कर ले गए बदमाश, सराफा लाइन में पीट-पीट कर की हत्या…

पूर्णिया की महिलाओं ने पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी

बिहार के पूर्णिया की कहानी देश के लोगों को प्रेरणा से भर देने वाली है। विषम परिस्थितियों में पूर्णिया की कुछ महिलाओं ने एक अलग रास्ता चुना। पहले इस इलाके की महिलाएं, शहतूत या मलबरी के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकून तैयार करती थीं। जिसका उन्हें बहुत मामूली दाम मिलता था। आज पूर्णिया की महिलाओं ने एक नई शुरुआत की और पूरी तस्वीर ही बदल कर के रख दी। इन महिलाओं ने सरकार के सहयोग से मलबरी-उत्पादन समूह बनाए। इसके बाद उन्होंने कोकून से रेशम के धागे तैयार किये फिर उन धागों से खुद ही साड़ियां बनवाना शुरू कर दिया जो अब हजारों रुपयों में बिक रही हैं।

श्रीहरिकोटा से देखें रॉकेट लॉन्चिंग

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं चंद्रयान-2 के वक्त बेंगलुरु में था उस वक्त बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। वह उत्साह हम भूल नहीं सकते हैं। उन उत्साह को और बढ़ाने के लिए पहल की गई है। अब श्रीहरिकोटा से होने वाले रॉकेट लॉन्चिंग को बैठकर सीधे देख सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इन दिनों हमारे देश के बच्चों और युवाओं में साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रति रूचि लगातार बढ़ रही है। अंतरिक्ष में रिकॉर्ड सैटेलाइट का प्रक्षेपण, नए-नए रिकॉर्ड, नए-नए मिशन हर भारतीय को गर्व से भर देते हैं।

See also  बड़ी बहन को छेड़ना मनचलों को पड़ा भारी, छोटी बहन ने बाल पकड़कर घसीटा और फिर जड़े दनादन थप्पड़

हुनर हाट से करीब 3 लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले

हुनर हाट में मुझे कई और कारीगरों और शिल्पकारों से मिलने का मौका। हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। पिछले 3 वर्षों में हुनर हाट से करीब 3 लाख कारीगरों को रोजगार के अनेक अवसर मिले हैं। हुनर हाट में एक दिव्यांग महिला की बातें सुनकर बड़ा संतोष हुआ। उन्होंने मुझे बताया कि पहले वो फुटपाथ पर अपनी पेंटिंग बेचती थी लेकिन हुनर हाट से जुड़ने के बाद उनका जीवन बदल गया। आज वो न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि उन्होंने अपना घर भी खरीद लिया है।

बेटियां तोड़ रहीं पुरानी बंदिशें

पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां अब पुरानी बंदिशों को तोड़ रही हैं, यह आस-पास देखने के कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मौका मिले ऐसी जगहों पर जरूर जाइये। उन्होंने विरासत में मिली परंपराओं पर बात की। उन्होंने कहा कि विदेशों से अलग प्रकार और प्रजातियों की पक्षियां आते हैं।

See also  बिहार चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ से इस कांग्रेस नेता को मिली अहम जिम्मेदारी…

यह उनका 62वां कार्यक्रम है। नए साल में यह उनका दूसरा मन की बात कार्यक्रम है। पिछले महीने की 26 जनवरी को उन्होंने इस कार्यक्रम नए दशक में नए संकल्प के साथ भारत माता की सेवा करने और दुनिया की अपेक्षानुरूप भारत के उस पर खड़े उतरने की उम्मीद जताई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।