नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में मंगलवार को भी भारी हिंसा हुई। सुबह से लेकर रात तक पत्थराजी और आगजनी की खबरें आती रहीं। सुबह मृतकों का जो आंकड़ा 2 था, वो शाम होते-होते 10 पर पहुंच गया। मंगलवार को इसलिए भी पूरे देश की नजर दिल्ली पर थी, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी में थे। इस बीच, मंगलवार को पहली बार सरकार हरकत में नजर आई। गृह मंत्रालय का कहना है कि भारी संख्या में बल भेजा गया है और हालात काबू में हैं।


जाफराबाद से प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाया गया

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को वहां से हटा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने आपसी बातचीत के बाद महिलाओं को वहां से हटाने में कायमाबी हासिल की है। जाफराबाद में महिलाओं के इस धरने के बाद ही दिल्ली में हिंसा भड़की थी।

See also  छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा अपडेट: वर्ष 2020 में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की ऑनलाइन आवेदन की पूर्व में घोषित तिथियों में किया गया संशोधन

देखते ही गोली मारने के आदेश की करा दी गई मुनादी

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभावित इलाकों में अनाउंसमेंट किया है कि जो लोग हिंसा फैलाएंगे उन पर पहले आंसू गैस छोड़ी जाएगी और यदि फिर भी नहीं माने तो गोली मारी जाएगी। रात करीब 8.30 बजे यमुना विहार इलाके में इस तरह का अनाउंसमेंट किया गया है।

दिल्ली से सटी यूपी बॉर्डर सील

गाजियाबाद के अप्सरा में दिल्ली से सटी बॉर्डर को यूपी पुलिस ने रात में सील कर दिया। इस रूट पर जाने वाले ट्रैफिक को शाहदरा से सूर्या नगर की ओर रूट डायवर्ट किया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।