बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विवि के प्रावीण्य सूची में स्थान पाकर गोल्ड मेडल पाने वाली एक छात्रा रविवार को विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह के रिहर्सल से लौटते वक्त गायब हो गई है। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, और अपहरण की आशंका जताई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार है। बहरहाल पुलिस उसके परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश में जुटी है।

बता दें कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शहर में हैं और कल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसी पूरे कार्यक्रम के लिए रविवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया, जिसमें लॉ की भूतपूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा ने हिस्सा लिया था।

See also  Heart Patients : ठंड में हार्ट पेशेंट्स रहें सावधान! सर्द हवा बन सकती है खतरा, अपनाएं ये ज़रूरी उपाय…

कार्यक्रम रिहर्सल के बाद शाम 4 बजे रामेश्वरी ने परिजनों को अपने घर वापस लौटने की सूचना देते हुए बताया कि वह अभी नेहरू चौक में ही और जल्द ही घर पहुंच जाएगी, लेकिन जब वह शाम 5:30 बजे तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने चिंतित होकर उसे दोबारा फोन लगाया, लेकिन बात होने के पूर्व ही फोन को काट दिया गया।

परिजनों ने आशंका जताई है, कि हो सकता है, किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा उस फोन को डिस्कनेक्ट किया हो, और अपहरण की चिंता जताते हुए छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है, और गुमशुदा छात्रा को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास जारी है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के भाई ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित तमाम आला अधिकारियों से अपनी बहन को जल्द से जल्द ढूंढ कर लाने की गुजारिश की है।

See also  विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल अनुसूइया उइके का अभिभाषण पर सत्ता पक्ष ने मेज थपथपाकर किया स्वागत

बताया जा रहा है, कि लापता छात्रा ने अपने परिजनों से बात की, फिर अपनी एक सहेली से कहा कि वह बहुत डिप्रेशन में है और अपने घर न जाकर कहीं और जाएगी। छात्रा का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार में मिला है। पुलिस उसकी सहेली से पूछताछ कर उसकी तलाश कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।