नारायणपुर। पुलिस की नक्सलियों के साथ नारायणपुर के आमदई घाटी में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। इस घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी जयंत वैष्णव ने की है।

जानकारी के मुताबिक निको जायसवाल की कंपनी रोड ओपनिंग में लगाई है, जहां आयरन माइंस निकालने के लिए वाहन, जेसीबी और पोकलेन के जरिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। आमदई घाटी लोह अयस्क खदान की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है।

इसी बीच नक्सलियों ने माइंस खोदने के विरोध में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। यह मुठभेड़ सुबह 10 बजे से जारी है। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ब्रेकिंग: तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद पी चिदंबरम को ED ने किया गिरफ्तार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।