मेलबर्न । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आइसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(MCG) में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को हरा कर जीत अपने नाम कर ली है। जिससे भारतीय टीम को 85 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में टीम इंडिया की टॉप-5 बल्लेबाज खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 19 रन ही बना सकीं।  ही हार का मुख्य कारण रहा।

शेफाली वर्मा 2, स्मृति मंधाना 11, तानिया भाटिया ने 2, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 0 और हरमनप्रीत कौर ने 4 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शूट ने सबसे ज्यादा 4 और जेस जोनासन ने 3 विकेट लिए। 75 रनों की पारी खेलने वाली एलिसा हीली प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (दाएं)।

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए। कंगारू टीम की ओर से ओपनर बेथ मूनी ने नाबाद 78 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली 75 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।

See also  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की टीमों और कप्तानों का ऐलान, लारा और सचिन करेंगे कप्तानी, देखें शेड्यूल

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई.

भारतीय टीम को पहला झटका विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में लगा। मेगन स्कट की गेंद पर एलिसा हीली ने विकेट के पीछे शेफाली को कैच किया। वहीं, तानिया भाटिया बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन हेल्मेट पर गेंद लगी और उनके बाहर जाना पड़ा। भारत को दूसरा झटका जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में लगा जो बिना खाता खोले जोनसेन का शिकार बनीं।

पहली बार फाइनल मुकाबले में उतरी टीम इंडिया को तीसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 11 रन बनाकर मोलिनेक्स का शिकार बनीं। भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद के रूप में कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुईं जो 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं। टीम को पांचवां झटका वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में लगा जो 24 गेंदों में 19 रन बनाकर डेलिसा का शिकार बनीं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, हीली और मूनी का अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत एलिसा हीली और बेथ मूनी ने की। दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 49 रन बटोरे। ओपनर एलिसा हीली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौका और दो छक्का लगाया। भारत को पहला विकेट राधा यादव ने दिलाया। 39 गेंद पर 75 नर बनाने वाली एलिसा हीली को वेदा कृष्णामूर्ति ने कैच किया। पहले विकेट के लिए एलिसा ने मूनी के साथ मिलकर 115 रन की साझेदारी निभाई।

See also  भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मुंबई की सड़कों पर क्रिकेट खेलते नजर आए डेविड वार्नर, देखें वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया की दोनों ही ओपनर ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। एलिसा हीली ने पहले 33 गेंद पर अर्धशतक जमाया इसके बाद बेथ मूनी ने 41 गेंद पर 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उधर, दूसरे विकेट के रूप में कप्तान मैग लैनिंग आउट हुईं जो 15 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं। टीम को तीसरा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। दीप्ति ने एश्ले गार्डनर को फंसाया और 2 रन पर तान्या के हाथों स्टंप्स आउट कराया।

मेजबान टीम को चौथा झटका रेशल हेन्स के रूप में लगा जो पूनम यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। हेन्स 4 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, बेथ मूनी 54 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद लौटीं, जबकि निकोला कैरी 5 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट, जबकि पूनम यादव और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

भारत अब तक खिताब नहीं जीता

यह 7वां टूर्नामेंट है। भारत एक बार भी खिताब नहीं जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 5 बार चैम्पियन बना है। इस टूर्नामेंट से पहले भारत 3 बार (2009, 2010, 2018) में सेमीफाइनल में पहुंचा। पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।

See also  SL vs ENG Super-8 T20 WC: सुपर-आठ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया, दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके पांच बल्लेबाज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।