बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर से हनीमून मनाकर वापस लौटी नवविवाहिता की सर्दी-खांसी और बुखार से मौत हो गई है। नवविवाहिता की मौत के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार को विशेष सतर्कता बरतने कहा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उक्त नवविवाहिता का कोरोना वायरस से संक्रमित होने से इंकार किया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना में रहने वाली मृतिका की शादी इसी साल 4 मार्च को दुर्ग जिले के भिलाई में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे, जहां से लौटने के बाद नवविवाहिता होली में मायके आ गई थी।

उसे बुखार और फिर सर्दी-खांसी की शिकायत थी। परिजनों ने उसे वंदना अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद 12 मार्च को उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

See also  वरंगल पश्चिम विधानसभा में सीएम भूपेश ने आमसभा को किया संबोधित

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के शव को पीएम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया था। सिम्स अस्पताल के डॉक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि महिला का पीएम सिम्स में किया गया है और उसकी रिपोर्ट सरकंडा थाना भेज दी गई है।

वहीं जिस अस्पताल में महिला का इलाज किया गया है। उस अस्पताल से संपर्क कर महिला की बीमारी के संबंध में जानकारी चाही गई तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई।

उधर राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसटी डॉ धर्मेन्द्र गहवई ने महिला को कोरोना पीड़ित होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वो महिला कोरोना के संदिग्ध की श्रेणी में नहीं थी।

उनके परिवार वालों को होम आइसोलेशन की स्ट्रिक्ट प्रीकॉशन नहीं दी गई है। उन्हें भी कहा गया है कि वायरस से बचने के लिए सामान्य दिशा निर्देशों का पालन करें। हाथ साबुन से रेगुलर धोते रहें, भीड़ वाली जगहों में न जाएं और जिन्हें सर्दी-खांसी है ऐसे लोगों से दूर रहें।

See also  ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

उन्होंने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो कि संक्रमित देशों की यात्रा करके लौटा है या किसी तरह से कोरोना पॉजीटिव से उसका 1 मीटर के दायरे के भीतर कॉन्टेक्ट हुआ हो उसे संदिग्ध माना जाता है।

डॉ धर्मेन्द्र गहवई ने बताया कि अब तक 68 संदिग्धों का सेंपल भेजा गया था, जो कि विदेश से आए थे। 63 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और तीन लोग जो कि डब्ल्यूएचओ की क्राइटेरिया में नहीं आते थे, इसलिए उनका सेंपल रिजेक्ट कर दिया गया है। वहीं दो अन्य लोगों का सेंपल आज भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस पॉजीटिव की संख्या 83 के आसपास बताई जा रही है। वहीं अब तक दो लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है, जिसमें एक कर्नाटक और एक दिल्ली के रहने वाले थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG Breaking: कांग्रेस महा अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी का छापा

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।