धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थानांतर्गत ग्राम डाही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो सगी बहनों ने एक साथ पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ हैं। पुलिस ने दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे के आसपास की है। मृतका का नाम चंद्रकला सोनवानी 22 वर्ष व अंजू सोनवानी 20 वर्ष है। शुक्रवार की रात दोनों बहनों को ग्रामीणों ने पेड़ से लटके हुए देखा।

इसके बाद इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। मृतिका में बड़ी बहन चंद्रकला बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वहीं छोटी बहन अंजू सोनवानी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। दोनों सगी बहनों की आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इस मामले को अलग-अलग एंगल से जोड़कर तफ्तीश कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

See also  पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर फिर से ली जाए शारीरिक परीक्षा, हाईकोर्ट का आदेश

वहीं इस संबंध में एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर ही दो जवान तैनात किया गया था। सुबह दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।