नई दिल्ली/रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी बड़ा नुकसान हो रहा है। इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को देश में सिर्फ दुकानों बंदी से 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान का अनुमान लगाया है।


कैट के आंकड़ों के अनुसार देश के 7 करोड़ व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखेंगे। पीएम नरेंद्र के आह्वान के अनुसार 22 मार्च यानी रविवार को जनता कर्फ्यू लागू होगा। यह एक दिन का ही होगा। इस दिन देश में कोई कारोबार नहीं होगा। कैट के अनुसार 7 करोड़ दुकानों में काम करने वाले करीब 40 करोड़ कर्मचारी अपने घर पर ही रहेंगे।

वहीं देश के करीब 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। इस अभियान में शामिल होंगे। कैट के अनुसार देश में रविवार को 7 करोड़ दुकानें बंद होने से 7 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान होने का अनुमान है।

See also  ​​​​​​​राज्योत्सव 2019: कमार विलेज बना आकर्षण का केन्द्र, आदिवासी संस्कृति की जीवंत प्रदर्शनी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।