जम्मू-कश्मीर, बिहार-झारखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन

 देश में पहली बार 31 मार्च तक यात्री ट्रेनें, लोकल, मेट्रो और इंटर स्टेट बसें नहीं चलेंगी

केंद्र का राज्यों को लॉकडाउन न मानने वालों पर कार्रवाई का निर्देश, एम्स और इसके केंद्रों में ओपीडी सेवाएं बंद

नई दिल्ली। कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। पंजाब और पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं। पिछले एक दिन में मुंबई, पटना और सूरत में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के अब तक 429 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हुई। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन वाले स्थानों पर इसका कड़ाई से पालन कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Coronavirus Mumbai Delhi; Coronavirus LockDown News | Coronavirus Outbreak India Kerala Cases LIVE Updates; Delhi Bhopal Mumbai Pune Jaipur UP Lucknow Bengaluru Haryana Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

इस बीच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) और इसके सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गईं। वहीं, पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण से ठीक हुए फिलीपींस के एक 68 वर्षीय नागरिक की किडनी फेल होने से मौत हो गई। इससे पहले जांच में यह व्यक्ति निगेटिव पाया गया था। उसे रविवार को कस्तूरबा अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

See also  Stock Market Closing: 8 दिनों के बाद शेयर बाजार की तेजी में लगा ब्रेक, गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए। इनमें 14 मुंबई और 1 पुणे में मिला है। अब यहां कुल केस 89 हो गए हैं।

कई शहरों में लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ

कानपुर में लॉकडाउन के बावजूद सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ नजर आई।

संक्रमण के खतरे की वजह से 22 राज्यों के 75 जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन हैं। इसके बावजूद कई शहरों में लोग रविवार देर रात और सोमवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आए। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने की दोबारा अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा- लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। इससे पहले रविवार को भी उन्होंने लॉकडाउन किए गए शहरों के लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा था।

See also  BIG BREAKING : सावधान! भारत में हो गई है Omicron Variant की एंट्री! दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मिले कोविड-19 पॉजिटीव

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार को सबसे ज्यादा 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, यह एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले शनिवार को 79 नए मामले सामने आए थे।

कोरोना संक्रमण देश के 23 राज्यों में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 89 मामले महाराष्ट्र और उसके बाद केरल में 67 संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर

केंद्र ने वायरस संक्रमण को देखते हुए जांच की सुविधा बढ़ाईं।

महाराष्ट्र में संक्रमण की स्थिति गंभीर है। रविवार को राज्य में कोरोना पॉजिटिव मिले 10 लोगों में से 5 में स्थानीय स्तर पर संक्रमण हुआ, जबकि 5 विदेश से लौटे थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने माना कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण बढ़ना निश्चित तौर पर चिंता की बात है।

राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, जिम और स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। निजी क्लासेस, परीक्षाएं टालने का भी आदेश दिया गया है। सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है।

राज्य के कई मंदिरों को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट में सिर्फ 2 घंटे और जिला अदालतों में 3 घंटे ही काम होगा। पुणे में सबसे ज्यादा मरीज मिलने के बाद अब यहां के शनिवारवाड़ा किले को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के बाएं हाथ पर मुहर लगाई जा रही है।

See also  Republic Day 2024 : इस साल झांकी और परेड पर दिखेगा ‘वुमन पॉवर’, इनके हाथों सौपा गया वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व

राजस्थान भीलवाड़ा में 27 मार्च तक 30 लाख लोगों की जांच होगी

भीलवाड़ा में कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे।

अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है।

27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।