भोपाल/इंदाैर। मध्य प्रदेश में जबलपुर, भोपाल, ग्वालिर और शिवपुरी के बाद बुधवार को इंदौर और उज्जैन में भी कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज मिले हैं। इंदौर में पॉजिटिव मिले 4 मरीजों में 2 दोस्त हैं, जो पिछले दिनों वैष्णा देवी के दर्शन कर लौटे हैं। इन्हें शहर के बॉम्बे अस्पताल, अरिहंत अस्पताल और एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन में 4 दिन से भर्ती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हो गई है। अब तक जबलपुर में 6, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोनावायरस की चपेट में आए मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला उज्जैन जिले की रहने वाली है। 4 अन्य मरीज इंदौर के ही अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष शामिल है। इन पांचों मरीजों में से किसी ने भी पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की। इनमें शामिल 2 पुरुष मरीज मित्र हैं जो इसी महीने साथ में वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गए थे और हाल ही में लौटे हैं।

See also  CG Weather Update: उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं से बढ़ाया तापमान, रायपुर में 35 डिग्री पहुंचा टेम्प्रेचर, रायगढ़ सबसे गर्म

कोरोनावायरस रोकने के लिए इंदौर में सोमवार से लॉकडाउन लागू है। कलेक्टर ने कहा- जिलेवासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलेभर में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इंदौर में अब तक 222 लोग होम क्वारैंटाइन

स्वास्थ्य विभाग ने 21 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से इंदौर से 13 और आसपास के जिलों के 8 सैंपल हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में इनकी जांच की गई। इंदौर में 222 लोग होम क्वारैंटाइन हैं। इनमें से 14 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, 162 लोग ठीक हो गए।

हमीदिया अस्पताल में 600 बेड रिजर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां से विदेशी मेहमान लौटे हैं, ऐसे सभी राष्ट्रीय उद्यानों, पर्यटन क्षेत्रों की सघन जांच की जाए। निजी अस्पतालों में उपलब्ध मेडिकल अमले का भी उपयोग करें। दूसरी ओर, प्रशासन ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल को खाली कराने के आदेश दिए हैं। इसमें 600 बैड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हैं। अन्य 200 बेड पर अभी मरीज हैं, जिन्हें दो दिन में कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को महामारी के इलाज का सेंटर बनाया जाएगा।

See also  धमतरी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 अफसर-जवानों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।