रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में फंसे गरीब और जरुरतमंदों की सहायता के ​लिए समाज के सभी वर्गों के लोग सामने आए हैं।इसी कड़ी में बुधवार को छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अनुराग अग्रवाल, गिरेंद्र जी व मननील अग्रवाल के सहयोग से प्रतिदिन 1000 किलो सब्जी का वितरण किया गया।

खाने के इन सामानों को विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं जो इस आपदा की घड़ी में निराश्रितों को भोजन बनाकर पहुंचा रही है उनमें वितरित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाओ के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

बता दें कि इस सामग्री वितरण में सुरक्षा के सभी उपाय का भी पालन किया जा रहा है। वितरण में सिख, मुस्लिम,हिन्दू समाज के सभी अंगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
सामग्री वितरण में अनुपम,विकास, सौरभ,मनीष,एकांत, नितिन, बिट्टू का विशेष सहयोग रहा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  India-Pakistan tensions: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की होगी बंद कमरे में बैठक

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।