नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से लोगों को बचाने के लिए बीते 24 मार्च को पीएम मोदी ने देशभर में अगले 21 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन उल्लंघन की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन को और ज्यादा सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी इस वक्त भी ओछी राजनीति कर रही है।


प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, “गृह मंत्री ने केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से जिलास्तर पर लागू करने की महत्ता और कई राज्यों में लॉकडाउन को और ज्यादा सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की और COVID-19 जैसी मुसीबत से निपटने के लिए उपाय खोजने पर बात की।

See also  शिक्षा विभाग का नया फरमान - 15 अप्रैल के बाद बच्चों का स्कूल जाना जरुरी नहीं, मगर शिक्षकों की उपस्थिति होगी अनिवार्य

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।