टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राज्य की विभिन्न जेलों से अब तक कुल 1 हजार 478 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। इनमें से 427 कैदियों को तीन माह से कम अवधि की अंतरिम जमानत पर, 742 कैदियों को तीन माह से अधिक की अंतरिम जमानत पर, 262 कैदियों को पैरोल पर और 46 कैदियों को सजा पूरी करने पर विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था। इससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का खतरा कम किया जा सके। इसी क्रम में 7 अप्रैल तक इन कैदियों को कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Exclusive : आपदा में अवसर तलाश रहा शहर का होपवेल अस्पताल, एक डॉक्टर के भरोसे हो रहा कोरोना के मरीजों का उपचार, 45000 रु प्रतिदिन के हिसाब से थमाया जा रहा इलाज का कच्चा बिल