TRPDESK: कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में इस वक्त लॉकडाउन जारी है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लेकिन सिगरेट की लत ने एक शख्स से जो कराया वो जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक शख्स को सिगरेट पीने की ऐसी तलब लगी जिसे खरीदने वो एक देश से दूसरे देश पहुंच गया।

दरअसल फ्रांस में एक शख्स को लॉकडाउन होने की वजह से सिगरेट नहीं मिल रही थी। उसे सिगरेट की ऐसी तलब लग गई कि वो सिगरेट खरीदने फ्रांस से स्पेन के लिए पैदल ही निकल गया। पुलिस को उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू करना पड़ा।

सिगरेट खरीदने के लिए फ्रांस से स्पेन जाने की कोशिश करने वाले शख्स को फ्रांसीसी माउंटेन पुलिस ने ले पर्थस की पहाड़ियों से हेलीकॉप्टर के जरिए बचाया। वो व्यक्ति काफी ऊंचाइयों पर जाने के बाद बेहद थक चुका था और जिस जगह वो फंसा था वहां काफी सर्दी थी।

See also  UPPSC PCS Final Result: यूपी पीसीएस में बेटियों ने मारी बाजी , टॉप 10 में 6 लड़कियां; नेहा पांचाल बनीं टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले पुलिस ने उस व्यक्ति को कैटेलोनिया के ला जोन्केरा के स्पेनिश गांव में फ्रेंच भूमध्य सागरीय तट पर पेर्पिग्नन में  घर से करीब 20 मील दूर पकड़ा था। बता दें कि वहां सिगरेट काफी सस्ती है।

फ्रांसीसी माउंटेन पुलिस ने कहा कि आदमी चलते समय खो गया था और बचाव दल से संपर्क करने से पहले वह एक नाले में गिर गया था।

इस व्यक्ति पर लॉकडाउन का उल्लंघन और गलत तरीके से सीमा पार करने की कोशिश के आरोप में  पुलिस ने 120 यूरो का जुर्माना भी लगाया है।

फ्रांस की माउंटेन पुलिस ने एक बयान जारी कर इस वाकये के बारे में कहा कि ऐसा लगता है लॉकडाउन का संदेश उस तक ठीक से नहीं पहुंचा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  IND vs AUS 5th T20 : सीरीज डिसाइडर मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में इन्हें मिला मौका…