सुकमा। सुकमा जिले में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। सभी शराब दुकान को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है, जिसका लाभ उठाने और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ओडि़शा से शराब लाकर सुकमा जिले के पुसपाल क्षेत्र में खपाई जा रही थी। पुलिस ने 105 नग देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

दरअसल मुखबिरी से जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने एसपी सुकमा के दिशा-निर्देश और एसडीओपी अनुराग के आदेश पर दल बल के साथ जाकर दबिश दी, जहां पर आरोपी गनपत सिंह कश्यप निवासी तालनार के घर से 103 नग शराब बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी पर आबकारी एक्ट धारा (24) तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान इस प्रकार किसी भी गैरकानूनी और कालाबजारी कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

See also  वनडे : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बुधवार को, पृथ्वी-मयंक करेंगे ओपनिंग करेंगे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।