रायपुर। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे एम्स के डॉक्टरों के ठहरने के लिए होटल पिकाडली को अधिग्रहित किया है। ऐसे समय में होटल प्रबंधन ने वहां ठहरे हुए डॉक्टरों को निकालने की खबर सामने आई है। होटल प्रबंधन के इस हरकत का सभी निंदा कर रहे हैं और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं कोरोना चल रही जंग के बीच होटल प्रबंधन के इस कदम के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में तो समाज के दूसरे सेक्शन से सपोर्ट मिलना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों को होटल से निकालने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सरासर प्रशासन के आदेश के उल्लंघन है।

इस संबंध में एम्स के पीआरओ शिव वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को जानकारी दे दी गई है। अब आगे का मामला राज्य सरकार ही समझेगी।

See also  Oscars 2026: One Battle After Another ने लूटा मेला, बेस्ट फिल्म का जीता खिताब; माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।