भोपाल। शिवराज सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच मंत्रियों को पद का बंटवारा कर दिया गया है। भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा   गृह और स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं।

वहीं अन्य मंत्रियों में कमल पटेल को कृषि विभाग, तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण और मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।

बता दें कि शिवराज सिंह के 23 मार्च को शपथ ग्रहण करने के 29 दिन बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था और पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

इसमें नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिंया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को स्थान दिया गया है।

कई वरिष्ठ विधायक होल्ड पर

भाजपा के वरिष्ठ विधायकों गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गौरीशंकर बिसेन, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र शुक्ला और रामपाल सिंह को अभी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

See also  राजधानी रायपुर में 41.6 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, लू का अलर्ट

वहीं, कांग्रेस से भाजपा में आए बिसाहूलाल सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया और प्रभुराम चौधरी को भी फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

पहले चर्चा थी सिंधिया के दबाव में मंत्रिमंडल 10 से 12 मंत्रियों का हो सकता है, लेकिन भाजपा आलाकमान ने अभी नैनो कैबिनेट रखने को कहा था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार देर शाम एक बार फिर नामों पर विचार हुआ।

साथ ही फोन पर प्रदेश के नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई। इसके बाद राजभवन को सूचना दी गई कि मंगलवार दोपहर 12 बजे साधारण रूप से शपथ होगी।

34 मंत्री बनाए जा सकते हैं

230 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से मंत्रिमंडल में 15 फीसदी यानी 35 सदस्य ही हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। शिवराज समेत अब कैबिनेट में 6 सदस्य हैं। 28 विधायकों को बाद में मंत्री बनाया जा सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Balrampur Opium Farming: छत्तीसगढ़ बना अफीम का गढ़? दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में जंगल किनारे मिली 5 एकड़ अफीम की खेती

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।