रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को वापस छत्तीसगढ़ बुलाने का फैसला ले लिया है। राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को लाने के लिए राज्य सरकार ने बस भेज दी है। बता दें कि अभी भी कोटा में प्रदेश के सैंकड़ों छात्र फंसे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि लाॅकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए बस भेजी जा रही है। विद्यार्थियों को जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।
बता दें कि इस मामले को लेकर कल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी।

वहीं चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल ने केंद्र को वापसी का प्रस्ताव भी भेजा था, जिसके बात अब राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोटा से बच्चों को लाने के लिए बस भेजी जाएगी।

See also  संजय नगर, समता कालोनी,टिकरापारा,कोटा में तीसरे दिन चला बुलडोजर

बता दें कि कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों व उनके अभिभावकों ने राज्य सरकार से वापस लाने की मांग की थी। कई बच्चों ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी अपनी दिक्कतें बताई थी। इस पर राज्य सरकार ने पहल करते हुए छात्रों को लाने के लिए बसें रवाना कर दी हैं। हालांकि अभी कितनी बसें भेजी गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।