टीआरपी डेस्क। कोरोनावायरस महामारी के चलते जहां देश में पिछले एक महीने से लॉकडाउन घोषित है। वहीं, दुनिया के बाकी देश भी सार्वजनिक कार्यक्रमों को अवॉयड कर रहे हैं। इसके चलते फिल्मी दुनिया की कई परम्पराएं टूट गई हैं, जो सीधे बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी हुई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर जीरो कलेक्शन

लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री बंद है। देशभर के सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। पिछले डेढ़ महीने से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन जीरो रहा है। हालांकि, लॉकडाउन नहीं होता तो यह एक महीना 500-600 करोड़ रुपए का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर देता।

तालाबंदी के कारण रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर ‘सूर्यवंशी’ और कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर ’83’ की रिलीज डेट टाल दी गई। दोनों फिल्में क्रमशः 24 मार्च और 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थीं। इनके अलावा भी ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों की रिलीज भी टली है, जिनका योगदान भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में होता।

See also  सत्यनारायण शर्मा को हाईकोर्ट से मिली राहत, विधायक के खिलाफ याचिका खारिज

52 साल बाद कैंसिल होने की कगार पर कान्स

2020 का कान्स फिल्म फेस्टिवल कैंसिल होने की कगार पर है। अगर ऐसा होता है तो 52 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा। यह फेस्टिवल 12 से 23 मई के बीच फ़्रांस के कान्स शहर में होना था। लेकिन इससे दो महीने पहले ही 19 मार्च को आयोजकों ने कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच इसे टालने की घोषणा कर दी। भले ही आयोजकों ने इसे स्थगित करने का ऐलान किया है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि यह फेस्टिवल रद्द भी हो सकता है।

बता दें कि 1939 में इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और वर्ल्ड वॉर 2 के चलते सिर्फ एक स्क्रीनिंग के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 1968 में यह फेस्टिवल बीच में कैंसिल कर दिया गया था। इसकी वजह पूंजीवाद और साम्राज्यवाद के खिलाफ फ्रांस में हुआ छात्रों का प्रदर्शन था।

See also  आंध्र कैबिनेट में पास हुआ दिशा बिल, बलात्कार पर मौत की सजा, 21 दिन में फैसला

21 साल में पहली बार आइफा टला

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड का 21वां संस्करण मध्य प्रदेश में होने वाला था। 21 अप्रैल को भोपाल में इसकी ओपनिंग होनी थी और 27 से 29 मार्च के बीच इंदौर में इसकी मुख्य सेरेमनी होने वाली थी। लेकिन, कोविड-19 के कहर के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आइफा के लिए रखी गई राशि कोरोनावायस के खिलाफ लड़ाई में लगाने का ऐलान कर दिया। तब से अनुमान लगाया जा रहा है कि आइफा मध्य प्रदेश में शायद ही हो पाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।