हालांकि दूरदर्शन और आकाशवाणी के इस कदम से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की भी दुहाई दी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर से पिछले साल जारी किए गए कथित ‘राजनीतिक नक्शों’ की तरह ही उसका यह कदम भी कानूनन निरर्थक है।

बता दें कि एक दिन पहले ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने डीडी न्यूज और आकाशवाणी को पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के तापमान और मौसम की रिपोर्ट प्रसारित करने का निर्णय लिया था।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया था कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा भारत के संपूर्ण क्षेत्र के समग्र मौसम संबंधी खबरों का प्रसारण अहम हो गया है।

See also  दिल्ली में कोरोना से मरने वाले सभी मरीज ओमिक्रॉन से थे संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग से हुआ खुलासा

बयान में कहा गया था कि डीडी न्यूज रोजना अपने सुबह और शाम के न्यूज बुलेटिन में मौसम संबंधी खबरें देता है। आकाशवाणी में भी उसके प्रमुख बुलेटिनों में दिनभर की मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।

साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन मौसम सबंधी खबरों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गिलगित से लेकर गुवाहाटी तक, बाल्टिस्तान से लेकर पोर्टब्लयेर तक देश के चप्पे-चप्पे की बारीकियां होती हैं और विभिन्न स्थानों के तापमान एवं अन्य मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।

वहीं इस घोषणा के एक दिन पहले भारत के मौसम विभाग ने कहा था कि ये शहर भारत का हिस्सा हैं और यही वजह है कि वे अपने मौसम बुलेटिन में इन स्थानों के मौसम का अपडेट देंगे।

शुक्रवार को प्रसारित हुए पहले बुलेटिन में आईएमडी ने दिखाया था कि मुजफ्फराबाद और गिलगित का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6-3 डिग्री नीचे है।

बता दें कि डीडी न्यूज सुबह 8.55 बजे और रात 8.55 पर पूवार्नुमान प्रसारित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी प्रसारक द्वारा शुरू की गई इस परिपाटी पर निजी चैनल भी चल सकते हैं।

See also  जम्मू-कश्मीर में छाई सफेद चादर, भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत 200 सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।