नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं रोक दी गई थी। जिसको लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। 1 से लेकर 15 जुलाई तक होने वाली दसवीं और बारहवीं की बची परीक्षाओं के लिए डेटशीट का ऐलान आज शाम तक कर दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया है। उन्होंने कहा, कोरोना संकट के चलते CBSE की बची हुई परीक्षाओं की अनिश्चितता बनी हुई थी। मगर आज यह अनिश्चितता को दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए हम कक्षा 10 और 12 वीं परीक्षा की डेट शीट शाम 5 बजे जारी कर रहें हैं। मेरे साथ ट्विटर और फेसबुक पर बने रहिए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने शीर्ष कमांडर समेत 3 आतंकियों को घेरा, दोनों ओर से भारी गोलीबारी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।