वेलिंगटन। दक्षिण प्रशांत में स्थित न्यूजीलैंड खुद को कोरोना मुक्त घोषित करने वाला पहला देश बन गया है। वहां अब कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि जब उन्हें यह खबर मिली तो उन्होंने अपनी बेटी के साथ खुशी से डांस किया। इसके बाद सोमवार को देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि आखिरी मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश में फिलहाल संक्रमण खत्म हो गया है।’

न्यूजीलैंड में संक्रमण का अंतिम मामला 17 दिन पहले आया था और फरवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से अब सोमवार ऐसा दिन बन गया है जब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है। अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है। मंत्रिमंडल ने मध्यरात्रि से देश को खोलने के दूसरे चरण को लेकर सहमति दे दी है।

See also  ऑटोमोबाइल सेक्टर में सर्वाधिक 13 प्रतिशत की वृद्धि, मंदी को मात देते हुए छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल

प्रधानमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से दोबारा मामले सामने आएंगे लेकिन यह विफलता की निशानी नहीं होगी, यह इस वायरस की वास्तविकता है। लेकिन हमें पूरी तैयारी रखनी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।