टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीँ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने उद्धव सरकार के एक और मंत्री को अपनी चपेट में ले लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 6 पर्सनल स्टाफ में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

इससे पहले उद्धव सरकार में मंत्री जितेंद्र अह्वाड़ और अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों का इलाज हुआ और दोनों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब महाराष्ट्र सरकार के तीसरे कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन कर दिया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3607 संक्रमित मिले हैं।

See also  BIG BREAKING : महात्मा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी, फ़ूड ऑफिसर संजय दुबे निलंबित, अधिकारी की सफाई- मेरा मोबाइल हो गया था हैक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।