टीआरपी डेस्क। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के एक बड़े नेता की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में बड़े भूचाल आने की सम्भावना बढ़ गयी है। कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) घोटाले के मामले में आंध्र प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के शीर्ष स्तर के नेता और विधायक अत्चन्नाडू को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीकाकुलम के एसपी अम्मी रेड्डी ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) में कथित अनियमितता बरतने के मामले में तेलुगु देशम पार्टी के नेता अत्चन्नाडू को गिरफ्तार किया है।

एक न्यूज़ एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक अत्चन्नाडू , चंद्रबाबू नायडू की सरकार में मंत्री रहे और वह उनके बेहद करीबी और भरोसेमंद आदमी माने जाते थे। अत्चन्नाडू आंध्र के उत्तरी तटीय इलाके श्रीकाकुलम के बेहद प्रभावशाली नेता हैं और जहां राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी कमजोर मानी जाती है।

See also  Bhopal Railway Overbridge की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, ठेकेदार पर कार्रवाई बरकरार, 90 नहीं बल्कि 118-119 डिग्री में बनाया गया ब्रिज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।