रायपुर। भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के गालवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के बस्तर का बेटा भी शहीद हुआ है। मंगलवार की रात भारतीय सेना के 20 जवानों की शहीद होने की खबर के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। गालवान घाटी में हिंसक झड़प में भारतीय सेना के जो 20 जवान शहीद हुए हैं, उनमें कांकेर का गणेशराम कुंजाम भी शामिल हैं। महज 27 साल के गणेश राम की 1 महीने पहले ही भारत के गालवान घाटी में पोस्टिंग हुई थी।

गरीब परिवार का बेटा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्मी ज्वाइन किया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हुई हिंसक झड़प में गणेश राम बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।

शहादत की खबर सुनकर पसरा मातम

शहादत की खबर पर गणेश राम कुंजाम के घर मातम पसर गया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गणेश कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के क़ुर्रूटोला गांव गिधाली का रहने वाला था। शहीद जवान के चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि 1 महीने पहले गणेश से फोन पर बात हुई थी, तब उसने जानकारी दी थी कि उसकी पोस्टिंग चीन बोर्डर पर हो गयी है और वो वहीं जा रहा है।

See also  CG Politics: बीजेपी 11- 25 जनवरी तक निकालेगी संविधान गौरव यात्रा, आयोजन की तैयारी के लिए बड़ी बैठक आज

गुरुवार को पैतृक गांव आएगा पार्थिव शरीर

घरवालों की तरफ से कई बार उसे फोन कर बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका और फिर अचानकर से मंगलवार की दोपहर परिवारवालों को सेना की तरफ से बताया गया कि गणेश राम ने वीरगति पायी है। सेना के अफसरों ने जवान के चाचा तिहारूराम कुंजाम को बताया है कि गुरुवार की शाम तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में भेजा जायेगा।

शादी की चल रही थी तैयारी

27 साल का गणेश जब पिछली दफा घर आया था, तभी उसकी शादी फाइनल हो गयी थी। घरवाले शादी की तैयारी भी कर रहे थे। हालांकि कोरोना की वजह से शादी की डेट फाइनल नहीं हुई थी, लेकिन घरवालों ने अपने तरह से शादी की तैयारी शुरू कर रखी थी। कोरोना के बाद वो कांकेर आने भी आने वाला था, तब उसी दौरान उसकी शादी की भी तैयारी थी, लेकिन शादी के पहले ही मौत की मनहूस खबर आ गयी।

See also  कोरोना से जुड़ी फर्जी जानकारी Whatsapp ग्रुप में किया वायरल, युवक गिरफ्तार