रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार अपने चरम पर है। गुरुवार शाम 8 बजे तक प्रदेश में 82 नए मरीज मिले हैं वहीं 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

आज बलरामपुर में सर्वाधिक 22,बलौदाबाजार 12, रायपुर व जांजगीर चांपा 11.11, दुर्ग 09, राजनांदगांव 08, बिलासपुर 04, कोरिया 08 व कोरबा में 02 मरीजों की पहचान की गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 1946 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है जिनमें 735 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं अब तक 1202 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

See also  टीआरपी टॉप-10, आज की सुर्खियां