रितुराज पवार

धमतरी। रेत खदान में गुंडागर्दी रेत माफिया कारोबार करने के लिए खुलकर गुंडागर्दी पर उतर आए है। धमतरी में शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर राजपुर डाभा रेत खदान पहुंचे जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव और उनके साथियों को रेत माफिया और उनके गुर्गो ने बंधक बनाकर लाठी डंडे और राॅड से प्राणघातक हमला किया है।

इस हमले में जिला पंचायत सदस्य और उनके कुछ साथी गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपाई समेत आदिवासी समाज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल 15 जून से प्रदेश के रेत खदानों को बंद करने के आदेश है, इसके बावजूद भी धमतरी जिले में धड़ल्ले से रेत माफिया खदानों का संचालन कर रहे है।

वही इन खदानों में देर रात जेसीबी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।जिसकी शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर डाभा रेत खदान पहुंचे थे।

See also  छत्तीसगढ़ में भाजपा ने दहाई का आंकड़ा भी छुआ तो उनके लिए होगी बड़ी जीत : मंत्री रविंद्र चौबे

जहां पर लाठी डंडे और हथियारों से लैस रेत माफिया के करीब 60 से 70 गुर्गाे ने जिला पंचायत सदस्य और उनके कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया और तकरीबन 3 घंटो तक उनकी जमकर पिटाई की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर थाने में लाकर छोड़ दिया।

वही मौके पर पहुँची कुरूद पुलिस की टीम तमाशबीन बनी रही।इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए है।

जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने बताया कि रेत खदान में नागू चन्द्राकर और बाहरी लोगों का जमवाड़ा था जिन्होने उन्हे बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट किया। यहां तक कि उन्हे नंगा कर अश्लील वीडियों भी बनाया। इधर इस मामले में बीजेपी और आदिवासी समाज ने भी आक्रोश जताया है।

बीजेपी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था लेकर सवाल उठाया। वही इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को देने की बात कही है। इसके साथ ही इस मामले में आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।बहरहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

See also  टीआरपी सरोकार: होली खेलने की कर रहे हैं तैयारी तो सावधान! कोरोना वायरस कर सकता है अटैक: चाइनीज एक्सपर्ट्स