रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रायपुर में सीएम हॉउस के पश्चिमी गेट के पास एक युवक ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। ऐसी जानकारी मिली है कि युवक का शरीर 30 प्रतिशत तक जल चुका है। युवक को पहले आंबेडकर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था, लेकिन उसके बाद युवक की हालत को देखते हुए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक धमतरी का रहने वाला युवक हरदेव सिंह (27 वर्ष) मुख्यमंत्री निवास में आर्थिक सहयोग की अपील लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने एक शार्ट फिल्म की स्टोरी लिखी है, जिसके निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की उम्मीद लेकर सीएम हॉउस आया हुआ था, लेकिन युवक को पश्चिमी गेट के पास रोक लिया गया। इसके बाद युवक ने खुद पर तेल छिड़कर आग लगा लिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल युवक का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

See also  जॉब अलर्ट : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ में 800 पदों पर बम्फर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

समाचार लिखे जाने तक विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है…..

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।