रायपुर। गोलबाजार इलाके में युवक ने अपनी दोस्त के साथ कार में मारपीट की और उसके चेहरे पर दांतों से काट लिया। करीब दो घंटे तक युवती कार में ही युवक के कब्जे में रही। जैसे-तैसे वह भागकर पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

घूमने के दौरान हुआ कुछ ऐसा

युवती 12वीं की छात्रा है और चौरसिया कॉलोनी में रहती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7-8 महीने से वह पावस शर्मा को जानती है। अक्सर दोनों की मुलाकातें हुआ करती थीं। घूमने जाने के लिए वह उसके साथ कार में बैठी और दोनों निकल पड़े। मोती बाग से शास्त्री चौक के बीच रास्ते में वह विवाद करने लगा।

पहले मारा फिर 10 लाख का ऑफर

युवक ने युवती की एक सहेली का नाम लेकर उससे बातें करने पर आपत्ति जताई। कार में इसी बात पर नाराज होकर युवक ने युवती को पीट दिया। युवती ने युवक के पिता को फोन कर घटना की शिकायत करना चाहा। इस पर युवक ने फोन छीन लिया और कार समता कॉलोनी की तरफ ले जाने लगा। अग्रसेन चौक के पास पहुंचने पर घबराए युवक ने युवती से कहा कि मारपीट की बात वह किसी से न कहे, इसके बदले में वह युवती को 10 लाख रुपए देगा।

See also  Raipur South Assembly by-election: दूसरे राउंड के मतों की गिनती पूरी, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी 3426 मतों से आगे

युवती की दाईं आंख के ऊपर काटकर किया लहुलुहान

युवती ने फिर युवक के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साए युवक ने उसका मुंह दबा दिया और मोबाइल सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद युवती की दाईं आंख के ऊपर काट लिया। कार रुकी हुई थी। आस-पास के लोग जमा हो गए। यहां से भाग कर युवती पास ही में स्थित आजाद चौक थाने पहुंची पुलिस से मदद मांगी और परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस मामले में जांच अब गोलबाजार पुलिस कर रही है, क्योंकि मारपीट की घटना इसी थाना इलाके में हुई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।