नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगतव जारी है। रोज नए-नए मरीजों के बढ़ते आकड़े लगातार सामने आ रहे है। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र,तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल में है।

मंत्रालय के आकड़ो के मुताबित

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में महामारी से (Coronavirus) 83,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। जिस वजह से मृतकों का आकड़ा 80 हजार से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं।

मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है। इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई है, साथ ही 38 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

See also  पहलगाम आतंकी हमले पर चिदंबरम के बयान से बवाल, BJP ने घेरा- पाकिस्तान का बचाव क्यों?

14 सितंबर तक 5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

ICMR के मुताबिक, 14 सितंबर तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 5 करोड़ 83 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।