रायपुर। (Lockdown in Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Corona) का संक्रमण की वजह से अब तक 84 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 664 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन के बीच जरूरी सेवाओं के लिए मिली राहत में लापरवाही बरतने की वजह से कोरोना बेकाबू हो गया है।

यही वजह है कि रायपुर से समेत प्रदेश के 7 जिलों में लौटा दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। ज्यादातर जिलों में अभी सप्ताहभर के लॉकडाउन की घोषणा की है, लेकिन हालात नहीं सुधने तो इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।

जरूरी सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

राजधानी रायपुर में 21 सितंबर की रात 9 बजे से सात दिनों के लिए लॉकडाउन शुरू होने वाला है। इसके पहले आज रविवार को बाजारों में जरूरी सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मार्केट, राशन दुकानों और पेट्रोल पंप पर देखने को मिली।

See also  PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FIR रद्द करने की उठी मांग

सब्जी के भाव बढ़ गए। वहीं किराना दुकानों पर लोग सात दिन के खाने के लिए जरूरी सामान लेने पहुंचे। पेट्रोल पंपों के बंद होने से पहले बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंचे। पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी है।

इन जिलों में लॉकडाउन

रायपुर- 22 से 28 सितंबर

बिलासपुर- 22 से 28 सितंबर

दुर्ग- 21 से 30 सितंबर

सरगुजा – 21 से 28 सितंबर

धमतरी-22 सितंबर से 01 अक्टूबर (शहरी क्षेत्र)

बेमेतरा 13 से 20 सितंबर (शहरी क्षेत्र)

मुंगेली- 17 से 23 सितंबर

रायगढ़- 17 से 23 सितंबर

इस बार ज्यादा सख्त

किराना और सब्जी भी नहीं मिलेगी

इस बार लॉकडाउन बेहद सख्त रहेगा। मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त अन्य कोई दुकान नहीं खुलेगी। यहां तक की सब्जी और किराना की दुकान भी नहीं। दूध भी सीमित समय में ही मिलेगा।

आम लोगों को पेट्रोल भी नहीं

इस बार लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप तो खुलेंगे, लेकिन आम लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। केवल सरकारी और आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों को ही ईंधन मिलेगा।

See also  टीआरपी लाइव: लॉकडाउन पर सीएम भूपेश बघेल दे रहे जनता के नाम संदेश,जानें कब, किसे और कितनी मिलेगी छूट

उद्योग चलेंगे, कर्मी नहीं निकलेंगे

उद्योगों और निर्माण इकाइयों को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है, लेकिन उन्हें अपने कर्मचारियों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था करनी होगी। आवाजही पूरी तरह बंद रहेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।