रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में भी ( Lockdown in Surajpur District ) लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर​ जिला प्रशासन ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लॉकडाउन ( Lockdown in Surajpur District ) लगाने का आदेश जारी किया है। इस दौरान सिर्फ दूध, मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है। वहीं, बाकि सभी दुकानें बंद रहेंगी। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों ने बढ़ते संक्रमण के बाद अपने यहां लॉक डाउन की घोषणा कर दी है।

सूरजपुर जिले में भी 22 सितंबर की रात्रि 9 बजे से 1 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे तक लॉक डाउन रहेगा। जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। बता दें सूरजपुर जिले में अब तक 1118 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे 501 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 613 है, जबकि कोरोना से यहां 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

See also  प्रदेश में आज मिले 2491 नए कोरोना पॉजिटिव, इलाज के दौरान 6 की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।